double rail line : ऋषिकेश व सिकंदराबाद समेत छह गाड़ियां रद्द

double rail line

’दोहरीकरण कार्य (double rail line) के कारण यातायात प्रभावित’

-रेल संदेश डेस्क-
बीकानेर। रेलवे प्रशासन द्वारा जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड-खारिया खंगार रेलखंड पर मध्य दोहरीकरण कार्य (double rail line) किया जा रहा है। दोहरीकरण कार्य (double rail line) के कारण मेड़ता रोड- खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य दिनांक 13 फरवरी से 27 फरवरी 2022 तक किया जाएगा जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। दोहरीकरण कार्य के कारण बीकानेर मंडल पर संचालित कई गाड़ियां रद्द/आंशिक रद्द/ मार्ग परिवर्तित रहेगी।
’रद्द रेल सेवाएं’
1. गाड़ी संख्या 14823, जोधपुर-रेवाड़ी प्रतिदिन रेलगाड़ी 17.02.22 से 26.02.22 तक (10 फेरे) रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14824, रेवाड़ी- जोधपुर प्रतिदिन रेलगाड़ी 17.02.22 से 26.02.22 तक (10 फेरे) रद्द रहेगी।
3.गाड़ी संख्या 22737, सिकंदराबाद- हिसार द्वि सप्ताहिक 15.02.22, 16.02.22 एव 22.02.22 तक (03 फेरे) रद्द रहेगी।
4.गाड़ी संख्या 22738, हिसार-सिकंदराबाद द्वि सप्ताहिक 18.02.22, 20.02.22 एव 25.02.22 तक (03 फेरे) रद्द रहेगी।
5.गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर प्रतिदिन रेलगाड़ी 18.02.22 से 25.02.22 तक (08 फेरे) रद्द रहेगी।
6.गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश प्रतिदिन रेलगाड़ी 17.02.22 से 24.02.22 तक (08 फेरे) रद्द रहेगी।
’आंशिक रद्द’
1. गाड़ी संख्या 14891/92 जोधपुर-हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 14.02.2022 से 27.02.2022 तक 10 ट्रिप जोधपुर से मेड़ता रोड़ के बीच रद्द रहेगी।
2 गाड़ी संख्या 22421/22 जोधपुर-दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस दिल्ली सराय से 13.02.2022 से 26.02.2022 व जोधपुर से 14.02.2022 से 27.02.2022 तक 10 ट्रिप जोधपुर से डेगाना के बीच रद्द रहेगी।
’मार्ग परिवर्तन रूट से’
1. गाड़ी संख्या 22307/08 बीकानेर-हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस हावड़ा से 17फरवरी, 18फरवरी व 21फरवरी तथा बीकानेर से 19फरवरी, 20फरवरी व 23फरवरी तक रींगस,सीकर व चूरू होकर (03 ट्रिप)संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 19225/26 जोधपुर-जम्मूतवी-जोधपुर एक्सप्रेस जोधपुर से 18 फरवरी से 27 फरवरी तथा जम्मूतवी से 17 फरवरी से 26 फरवरी तक लालगढ़,फलौदी होकर (10 ट्रिप) संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 19027/28 बान्द्रा-जम्मूतवी-बान्द्रा एक्सप्रेस बान्द्रा से 19 फरवरी (01 ट्रिप) तथा जम्मूतवी से 21फरवरी(01 ट्रिप) को अजमेर ,फुलेरा होकर (01ट्रिप) संचालित होगी।