-रेल संदेश डेस्क-
बीकानेर। यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस (delhi sarai rohilla train) एवं दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुरसिटी -दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में फर्स्ट कम सैकेण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है। गाडी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस (delhi sarai rohilla train) में बीकानेर से 01 अप्रेल 2022 से एवं दिल्ली सराय रोहिल्ला से 03 अप्रेल 2022 से 01 फर्स्ट कम सैकेण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है। इसी प्रकार गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुरसिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में दिल्ली सराय रोहिल्ला से 01 अप्रेल 2022 से एवं उदयपुरसिटी से 02 अप्रेल 2022 से 01 फर्स्ट मय सैकेण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है।