Deepawali special train-2: फिरोजपुर से दरभंगा स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली। दीपावली पर्व को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दीपावली स्पेशल ट्रेन (Deepawali special train-2)चलाने का फैसला किया है। त्योहार पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ से यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से दीपावली स्पेशल ट्रेन (Deepawali special train-2) चलाई जा रही है। इन ट्रेनों आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर तथा जय नगर और फिरोजपुर से दरभंगा के बीच दीपावली स्पेशल ट्रेन (Deepawali special train-2) चलाई जाएगी।
-04042 / 04041 आनंद विहार टर्मिनल-जय नगर- आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
गाड़ी 04042 आनंद विहार टर्मिनल-जे नगर नगर साप्ताहिक एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 22 अक्टूबर और 29 अक्टूबर 2019 को मध्यरात्रि 00.10 बजे आनंदपुर टर्मिनल से रवाना होगेी और अगले सुबह 11.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04041 जय नगर- आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 23 अक्टूबर और 30 अक्टूबर 2019 को देर रात 01.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन मध्यरात्रि 00.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। कोच: 14 एसी थ्री टीयर कोच की ट्रेन। ठहराव: गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनवादी।
-04920 / 04919 फिरोजपुर-दरभंगा-फिरोजपुर विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 04920 फिरोजपुर-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2019 तक फिरोजपुर सेे प्रत्येक शुक्रवार को शाम 16.45 बजे से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 10.30 बजे दरभंगा पहुँचेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04919 दरभंगा-फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन 20 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक दरभंगा से प्रत्येक रविवार को दोपहर 15.30 बजे प्रस्थान करेगी ओर तीसरे दिन तड़के 04.55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। कोच: सोलह सामान्य श्रेणी के डिब्बों की गाड़ी। ठहराव: फरीदकोट, कोट कपूरा जंक्शन, बठिड़ा, मनसा, जाखल, जींद, रोहतक, शकूरबस्ती, दिल्ली जंक्शन , मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर।
-04090/ 04089 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर- आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04090 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 22, 25, 28 अक्टूबर व 1 नवम्बर 2019 को दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04089 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन भागलपुर से 23, 26 ,29 अक्टूबर और 02 नवम्बर 2019 को सुबह 11.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 13.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। कोच: एक एसी टू टियर, एक एसी थ्री टियर, नौ स्लीपर क्लास, सात जनरल क्लास और दो सेकंड क्लास कम लगेज वैन कोच। ठहराव: कानपुर, इलाहाबाद, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जमालपुर और सुल्तानगंज।