नई दिल्ली। दीपावली पर्व को देखते हुए उत्तर रेलवे ने (northern railway) दीपावली स्पेशल ट्रेन(Deeawali special train-1) चलाने का फैसला किया है। त्योहार पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ से यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से दीपावली स्पेशल ट्रेन (Deeawali special train-1) चलाई जा रही है। इन ट्रेनों में आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी सुविधा स्पेशल, आनंद विहार टर्मिनल-गया स्पेशल ट्रेन और आनंद विहार टर्मिनल-जय नगर दीपावली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (Deeawali special train-1) शामिल है।
1-82416 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी सुविधा स्पेशल/04093 जोगबनी- आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
गाड़ी 82416 संख्या आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी सुविधा स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 31अक्टूबर 2019 को सुबह 11.45 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन सुबह 05.20 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में, गाड़ी संख्या 04093 जोगबनी- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल जोगबनी से 02 नवम्बर 2019 को सुबह 09.00 बजे चलकर अगले दिन तड़के 4.05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। कोच: एक एसी टू टियर, थ्री एसी थ्री टियर, आठ स्लीपर क्लास, छह जनरल क्लास और दो सेकंड क्लास कम लगेज वैन कोच। ठहराव: गाजियाबाद, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर कैंट,गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बरौनी, बेगू सराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट, अररिया और फोर्ब्सगंज।
2-04048/ 04047 आनंद विहार टर्मिनल-गया- आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04048 आनंद विहार टर्मिनल-गया स्पेशल ट्रेन 22.10.2017 को मध्य रात्रि 00.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होकर उसी दिन सुबह 10.30 बजे गया पहुंचेगी। । वापसी की दिशा में गाड़ी संख्या 04047 गया- आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन गया से सुबह 05.15 बजे प्रस्थान करेगी और 24.10.2019 को देर रात 1 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। कोच: एक एसी थ्री टियर, आठ स्लीपर क्लास, छह जनरल क्लास और दो सेकंड क्लास कम लगेज वैन कोच। ठहराव: मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन।