Chhath puja train: रांची से पटना व जयनगर के बीच स्पेशल ट्रेन

-बिहार में छठ पूजा ट्रेन (Chhath puja train) का इंतजार
-श्याम मारू-
रांची।
दीपावली के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख पर्व छठ पूजा महोत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को दूर करने के लिए रेलवे की ओर से छठ पूजा स्पेशल ट्रेन (Chhath puja train) चलाई जा रही है। बिहार में तो छठ पूजा का विशेष महत्व है, इसके लिए बिहार से बाहर रहने वाले प्रवासी हमेशा छठ पूजा ट्रेन (Chhath puja train) का इंतजार करते हैं। जब यह चलतीहै तो फुल भर कर चलती है।

रांची-जयनगर

दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची-जयनगर-रांची के बीच 30 अक्टूबर 2019 (बुधवार) को रांची से और 31अक्टूबर 2019 (गुरुवार) को जयनगर से सुविधा स्पेशल ट्रेन की एक जोड़ी चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 80627 रांची-जयनगर सुविधा स्पेशल 30 अक्टूबर 2019 को दोपहर 14.05 बजे रांची से रवाना होकर अगले दिन गुरूवार को सुबह 7.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी मे गाड़ी संख्या 80628 जयनगर-रांची सुविधा स्पेशल 31 अक्टूबर 2019 को शाम 19.30 बजे जयनगर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.35 बजे रांची पहुंचेगी। कोच: एक एसी3 टायर, छह स्लीपर क्लास और पांच जनरल सेकंड क्लास। ठहराव: मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुर, धनबाद, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, साकरी और मधुबनी।

रांची-पटना

दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची से पटना के बीच एक नवम्बर 2019 को तथा पटना से रांची के बीच 3 नवम्बर को एक जोड़ी सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 80625 रांची-पटना सुविधा स्पेशल 1 नवम्बर को रात 23.45 बजे रांची से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 80626 पटना-रांची सुविधा स्पेशल ट्रेन 3 नवम्ब को पटना से सुबह 10.30 बजे रवाना होकर उसी दिन रात्रि 22.45 बजे रांची पहुंचेगी। कोच: तीन एसी-3 टायर, सात स्लीपर क्लास और तीन जनरल सेकंड क्लास। ठहराव: मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, गया और जहानाबाद।