चेन्नई। रेलवे की ओर से चेन्नई लोकल ट्रेन (chennai local train) में काफी बदलाव किया गया है। कुछ नई फास्ट चेन्नई लोकल ट्रेन (chennai local train) शुरू की जा रही है तो कुछ चेन्नई लोकल ट्रेन (chennai local train) के आरम्भिक स्टेशन बदले गए हैं। चेन्नई बीच और तम्बरम के बीच फास्ट लोकल ट्रेन 1 जून से शुरू की जा रही है। चार फास्ट लोकल ट्रेन चेंगलपेट ( Chengalpet) से चेन्नई बीच तक चलाई जाएगी। दो फास्ट लोकल ट्रेन तिरूमालपुर से चेन्नई बीच के लिए चलाई जाएगी, ये दोनों लोकल ट्रेन सुबह के समय पीक आॅवर्स में चलाई जाएगी। साथ ही शाम के समय एक फास्ट लोकल ट्रेन चेन्नई बीच से तिरूमालपुर तक चलाई जाएगी। फास्ट लोकल ट्रेनों की शुरूआत किए जाने के कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में भी अहम बदलाव करने पड़ेंगे। गाड़ी संख्या 16115/1611़ जो कि अभी तक चेन्नई बीच से संचालित की जा रही थी, अब यह ट्रेन 1 जून से चेन्नई एग्मोर से संचालित की जाएगी।
फास्ट ट्रेनों का टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 40704 तिरूमालपुर-चेन्नई बीच फास्ट लोकल तिरूमालपुर से सुबह 7.05 बजे चलेगी, चेंगलपुट से 8.10 बजे चलेगी और चेन्नई बीच सुबह 9.30 बजे पंहुचेगी।
गाड़ी संख्या 40518 चेंगलपेट-चेन्नई बीच फास्ट लोकल चेंगलपेट से सुबह 7.50 बजे चलेगी और चेन्नई बीच सुबह 9.15 बजे पंहुचेगी।
गाड़ी संख्या 40520 चेंगलपेट-चेन्नई बीच फास्ट लोकल चेंगलपेट से सुबह 8.05 बजे चलेगी और चेन्नई बीच सुबह 9.47 बजे पंहुचेगी।
गाड़ी संख्या 40522 चेंगलपेट-चेन्नई बीच फास्ट लोकल चेंगलपेट से सुबह 8.25 बजे चलेगी और चेन्नई बीच सुबह 9.55 बजे पंहुचेगी।
गाड़ी संख्या 40526 चेंगलपेट-चेन्नई बीच फास्ट लोकल चेंगलपेट से सुबह 8.50 बजे चलेगी और चेन्नई बीच सुबह 10.20 बजे पंहुचेगी।
गाड़ी संख्या 40706 तिरूमालपुर-चेन्नई बीच फास्ट लोकल तिरूमालपुर से सुबह 8.00 बजे चलेगी, चेंगलपुट से 9.05 बजे चलेगी और चेन्नई बीच सुबह 10.28 बजे पंहुचेगी। गाड़ी संख्या 40707 चेन्नई बीच- तिरूमालपुर फास्ट लोकल चेन्नई बीच से शाम 18.13 बजे चलेगी और तिरूमालपुर रात 20.40 बजे पंहुचेगी।
चेन्नई एग्मोर-पोंडीचेरी एक्सप्रेस चलेगी चेन्नई एग्मोर से
चेन्नई एग्मोर-पोंडीचेरी-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस जिसे पहले चेन्नई बीच तक बढ़ा दिया गया था अब यह ट्रेन 1 जून 2019 से पुनः चेन्नई एग्मोर से ही संचालित की जाएगी। इस टाइमिंग इस प्रकार रहेगा : – गाड़ी संख्ष्या 16116 चेन्नई एग्मोर एक्स्रपेस एग्मोर से सुबह 9.30 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 16115 चेन्नई एग्मोर-पोंडिचेरी एक्सप्रेस चेन्नई एग्मोर से शाम 18.10 बजे रवाना होगी।