-अनूपगढ़-बीकानेर नई लाइन (anoopgarh new line)
-707 करोड़ वाली परियोजना पर खर्च होंगे 1400 करोड़
-श्याम मारू-
बीकानेर। बीकानेर से अनूपगढ़ तक नई रेल लाइन (anoopgarh new line) बिछाने के लिए दस साल पहले स्वीकृत हुए काम की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले एक दशक में लागत दो गुना होने का अनुमान है। पांच साल पहले इस परियोजना की लागत बढ़कर एक हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो चुकी थी। अनूपगढ़ नई रेल लाइन को वर्ष 2009-10 के रेलबजट में शामिल किया गया था। रेलवे ने वर्ष 2012 में अनूपगढ़ नई रेल लाइन (anoopgarh new line) का सर्वे करवाया था, तब इसकी लागत 707.33 करोड़ रुपए आंकी गई थी। यही राशि पांच साल पहले वर्ष 2015 में पुनरीक्षण के दोरान बढ़कर 100676.078 लाख यानी एक हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो चुकी थी। पिछले पांच साल में भी सामग्री, भूमि और अन्य वस्तुओं के दाम बढ़े हैं, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अब इसकी लागत लगभग 1400 करोड़ रुपए आएगी।
वर्ष 2012 में हुआ था सर्वे
रेलबजट 2009-10 में शामिल अनूपगढ़ नई रेल लाइन का सर्वे 2012 में हुआ था। लगभग 155 किलोमीटर लम्बी रेल लाइन पर स्टेशन, पुल, अण्डर पास, ओवर ब्रिज बनाने समेत अर्थ वर्क का सर्वे किया गया। मई 2012 में हुए इस सर्वे में रेल लाइन को फिजीबल भी माना गया।
यूं बढ़ती जा रही लागत
अनूपगढ से बीकानेर तक नई रेल लाइन की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। 21 मई 2012 को सम्पन्न हुए सर्वे के बाद इस लाइन की लागत 707.33 करोड़ रुपए आंकी गई। दो साल तक काम को लेकर कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद इसका पुनरीक्षण करवाया गया। सूत्रों ने रेल संदेश डाॅट काॅम को बताया कि पुनरीक्षण के बाद 2 फरवरी 2014 को जोनल मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई जिसमें 719.31 करोड़ रुपए लागत का अनुमान लगाया गया। इस दौरान राजस्थान में नया भूमि कानून-2013 लागू होने के प्रावधानों के अनुसार फिर से लागत का आंकलन किया गया। इसके बाद 22 जनवरी 2015 को भेजी गई रिपोर्ट में 154.437 किलोमीटर लम्बी रेल लाइन के लिए 100676.078 लाख यानी एक हजार 6 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत का अनुमान लगाया गया।
ये बनेंगे स्टेशन
अनूपगढ और लालगढ़ के बीच 14 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें तीन क्रासिंग स्टेशन और 11 हाल्ट स्टेशन शामिल है। तीनों क्राॅसिंग स्टेशनों पर एक-एक लूप लाइन बनाई जाएगी, जिससे रेलगाड़ियो को क्राॅसिंग करने में आसानी रहे। सूत्रों ने रेल संदेश डाॅट काॅम को बताया कि इन तीनों क्राॅसिंग स्टेशनों में घड़साना, छतरगढ़ और नुरसर जालवाली स्टेशनों पर 350 मीटर लम्बाई में प्लेटफार्म शैड बनाए जाएंगे।
स्टेशन दूरी टाइप लूप लाइन
अनूपगढ़ 000.000 क्राॅसिंग 1
पतरोडा 014.200 हाल्ट 0
घड़साना 026.000 क्राॅसिंग 1
जालवाली 041.000 हाल्ट 0
रोजड़ी 052.500 हाल्ट 0
खारवाली 061.000 हाल्ट 0
छतरगढ़ 068.000 क्राॅसिंग 1
सत्तासर 081.400 हाल्ट 0
मोतीगढ़ 093.000 हाल्ट 0
बरजू 107.200 हाल्ट 0
लाखूसर 113.000 हाल्ट 0
नूरसर जालवाली 123.650 क्राॅसिंग 1
बदरासर 129.000 हाल्ट 0
शोभासर 136.800 हाल्ट 0
बड़ी कुम्हार 143.200 हाल्ट 0
लालगढ़ 154.437 जंक्शन 0
- रेल आलेख|यात्री सुविधा
- रेल एक्सीडेंट
- रेल एक्सीडेंट|रेल संचालन
- रेल कर्मचारी
- रेल कर्मचारी|रेेेल राजनीति
- रेल नियम
- रेल भर्ती परीक्षा
- रेल भर्ती परीक्षा|भारतीय रेलवे
- रेल मंत्री
- रेल मंत्री|भारतीय रेलवे
- रेल मंत्री|रेेेल राजनीति
- रेल विस्तार
- रेल विस्तार|भारतीय रेलवे
- रेल विस्तार|रेल संचालन
- रेल संचालन
- रेल संचालन|यात्री सुविधा
- रेल संचालन|रेल कर्मचारी
- रेलवेे टॉप 10
- रेेेल राजनीति
- साक्षात्कार